Thursday 15 February 2018

MP FCI WATCHMEN - भूगोल

  MP FCI
  egRoiw.kZ iz'u



PLEASE SHARE AND SHARE---------------



भूगोल से संबंधित सामान्य जानकारी



भूगोल धरातल पर स्थित विभिन्न चीजों के बीच आंतरिक संबधों का अध्ययन करता है. इसके अध्ययन के कई प्रकार हैं. जैसे- तंत्र दृष्टिकोण, प्रादेशिक दृष्टिकोण, वर्णात्मक दृष्टिकोण व विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण.

जल निकासी व्यवस्था से संबंधित शब्दों की सूची

16 hrs ago
जल निकासी के स्वरुप उसकी प्रवाह क्षेत्र की स्थलाकृति (topography) द्वारा निर्धारित होती है। जल निकासी व्यवस्था से संबंधित शब्दों की सूची के अनुसार पाठकों को जल निकासी व्यवस्था साथ ही नदियों या नदियों के जल निकासी स्वरुप को भी समझने में सहायता मिलेगी।

भूकंप की भविष्यवाणी तथा भूकंप का प्रभाव

Jan 31, 2018
भूकंप हमेशा मनुष्य के लिए अभिशाप ही साबित होता है लेकिन कभी-कभी यह वरदान भी साबित होता है. इस लेख में हम भूकंप के कारण होने वाले लाभ तथा हानि के अलावा भूकंप की भविष्यवाणी के विभिन्न तरीकों का विवरण दे रहे हैं.

क्या आप जानते हैं विश्व की ऐसी मानव प्रजातिओं के बारे में जो आज भी शिकार पर निर्भर हैं

Jan 29, 2018
विश्व में कुछ मानव प्रजातियां ऐसी भी हैं जिनको अपने भोजन के लिए पशु मांस अथवा मछली आदि मत्स्य प्रजातीय पर निर्भर रहना पड़ता है। इस लेख में हमने सामान्य जानकारी के लिए विश्व के उन प्रजातियों का वर्णन किया है जो आज भी शिकार पर निर्भर हैं।

विश्व की प्रमुख नहरों की सूची

Jan 17, 2018
नहर (Canal) एक ऐसा मानव-निर्मित जलमार्ग होता है जिसका मुख्यत: प्रयोग खेती के लिये जल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में किया जाता है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं, नहरें नदियो के जल को सिंचाई हेतु विभिन्न क्षेत्रो तक पहुंचाती हैं। यहां, हम सामान्य जानकारी के लिए विश्व की प्रमुख नहरों की सूची दे रहे हैं।

हरित बांड बाज़ार से आप क्या समझते हैं और यह भारत के लिए कैसे महत्वपूर्ण है?

Jan 3, 2018
हरित बांड, हरित परियोजनाओ वित्तपोषण के लिए वित्तीय संसाधनों की मदद करने के लिए समकालीन साधन है। इसको बेहतर तरीके से समझने के लिए पहले हमे यह समझना होगा की 'बांड और बांड बाज़ार क्या हैं?'। बांड एक ऋण साधन है जिसके अंतर्गत निवेशको से धन जनित किया जाता है। बांड की परिपक्वता के पश्चात् धन को वापस कर दिया जाता है। बांड बाजार एक वित्तीय बाजार है जिसमें प्रतिभागियों को ऋण प्रतिभूतियों के जारी करने और व्यापार के साथ प्रदान किया जाता है। इस लेख में हम हरित बांड बाज़ार से आप क्या समझते हैं और यह भारत के लिए कैसे महत्वपूर्ण है जैसे तथ्यों का विवरण दे रहे हैं।

सुनामी आने के कारण एवं उनका प्रभाव

Jan 3, 2018
सुनामी का अंग्रेजी शब्द (Tsunami) जापानी भाषा के दो शब्दों “tsu” = harbour अर्थात बंदरगाह तथा nami = wave अर्थात तरंग से बना है. अतः सुनामी वे सागरीय तरंगें हैं जो तटीय भागों को प्रभावित करती हैं और बड़े पैमाने पर विनाश करती है. इस लेख में हम सुनामी आने के कारण एवं उनके प्रभाव का विवरण दे रहे हैं.

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बनने वाली भू-आकृतियाँ

Jan 2, 2018
ज्वालामुखियों के विस्फोट से जो लावा निकलता है, उससे विभिन्न प्रकार के भू-आकृतियों का निर्माण होता है. इनमें से अधिकांश भू-आकृतियां धरातल के ऊपर बनती है, लेकिन कुछ भू-आकृतियां धरातल के नीचे भी बनती है. इस लेख में हम ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बनने वाली विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियों का विवरण दे रहे हैं.

विभिन्न आधार पर ज्वालामुखियों का वर्गीकरण

Dec 29, 2017
विभिन्न प्रकार के ज्वालामुखियों के विस्फोट के समय एवं प्रक्रिया में काफी अंतर पाया जाता है. कुछ ज्वालामुखी शांत रूप से दरारी उद्गार द्वारा प्रकट होते हैं और कुछ अन्य तीव्र विस्फोट के साथ प्रकट होते हैं. कुछ ज्वालामुखी एक बार फटने के बाद शांत हो जाते हैं, कुछ लम्बी अवधि के बाद लावा उगलते हैं और कुछ लम्बी अवधि तक लावा उगलते हैं. अतः ज्वालामुखियों को उनके लक्षणों के अनुसार विभिन्न आधारों पर अनेक प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है, जिसका विवरण हम इस लेख में दे रहे हैं.

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण

Dec 27, 2017
ज्वालामुखी विस्फोट की प्रक्रिया दो रूपों में होती है. पहली प्रक्रिया भूपृष्ठ के नीचे होती है तथा दूसरी प्रक्रिया भूपृष्ठ के ऊपर होती है. इस लेख में हम ज्वालामुखी विस्फोट के विभिन्न कारण तथा ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बाहर निकलने वाले विभिन्न पदार्थों का विवरण दे रहे हैं.

विभिन्न आधार पर पर्वतों का वर्गीकरण

Dec 26, 2017
भू-स्थल पर अनेक प्रकार के पर्वत पाए जाते हैं. ये पर्वत अपनी आयु, ऊंचाई, स्थिति, निर्माणकारी प्रक्रिया, बनावट आदि की दृष्टि से एक-दूसरे से इतने भिन्न होते हैं कि कोई भी दो पर्वत एक-दूसरे जैसे नहीं होते हैं. विद्वानों ने अलग-अलग आधार पर पर्वतों का वर्गीकरण किया है. इस लेख में हम विभिन्न आधार पर वर्गीकृत किए गए पर्वतों का विवरण दे रहे हैं.

महाद्वीपों की उत्पत्ति के संबंध में महाद्वीपीय विस्थापन एवं प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में अन्तर

Dec 26, 2017
महाद्वीपों की उत्पत्ति के संबंध में मुख्यतः दो सिद्धांत प्रचलित हैं- महाद्वीपीय सिद्धांत और प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत. इस लेख में हम विभिन्न आधार पर महाद्वीपों की उत्पत्ति के संबंध में महाद्वीपीय विस्थापन एवं प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत में अन्तर का विवरण दे रहे हैं.

भूकंपीय तरंगें एवं उनका व्यवहार

Dec 20, 2017
हम जानते हैं कि भूकंप आने से पृथ्वी में कम्पन उत्पन्न होता है, जिसके परिणामस्वरूप भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तव में भूकंपीय तरंगें कितने प्रकार की होती हैं और इसका व्यवहार कैसा होता है? यदि आप इस प्रश्न के उत्तर से अनभिज्ञ हैं तो इस लेख को पढ़कर अवश्य जान जाएंगे.

जानें मौसम विभाग कैसे मौसम का पूर्वानुमान करता है

Dec 20, 2017
मौसम का पूर्वानुमान विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी की एक ऐसी शाखा है जिसमें किसी स्थान के वायुमंडलीय दशाओं की वैज्ञानिक भविष्यवाणी की जाती है. मौसम का पूर्वानुमान किसी स्थान पर वर्तमान वायुमंडलीय अवस्था के मात्रात्मक आंकड़ों के आधार पर किया जाता है. मौसम से संबंधित पूर्वानुमानों की अनिश्चितता के कारण लोगों के दिमाग में अक्सर यह सवाल पैदा होता है कि मौसम का सही-सही अनुमान क्यों नहीं लगाया जा सकता है या मौसम का पूर्वानुमान कैसे किया जाता है? इस लेख में हम इन प्रश्नों के उत्तर खोजने की कोशिश कर रहे हैं.

महाद्वीपीय एवं महासागरीय भूपर्पटी में अन्तर

Dec 19, 2017
भौतिक, रासायनिक एवं भूगर्भिक दृष्टि से भूपर्पटी को मुख्यतः दो भागों महाद्वीपीय एवं महासागरीय भूपर्पटी में बांटा गया हैं. इस लेख में हम विभिन्न आधार पर महाद्वीपीय एवं महासागरीय भूपर्पटी में पाए जाने वाले अन्तर का विवरण दे रहे हैं.

भूकंपों का वर्गीकरण

Dec 18, 2017
भूकंप की उत्पत्ति के कारणों का अध्ययन करने से यह स्पष्ट है कि प्रत्येक भूकंप की अपनी अलग विशेषता होती है. भूकंपों की इन्हीं विशेषताओं के आधार पर भूकंपों का वर्गीकरण किया जाता है. इस लेख में हम विभिन्न आधार पर भूकंपों के वर्गीकरण का विवरण दे रहे हैं.

भूकंप की तीव्रता एवं परिमाण का विश्लेषण

Dec 18, 2017
किसी स्थान पर भूकंप की तीव्रता वहां पर भूमि में गति तथा मानव पर प्रभाव के रूप में आंकी जाती है. भूकंप द्वारा विनाश का मूल्यांकन इमारतों, बांधों, पुलों तथा अन्य वस्तुओं को इससे होने वाली हानि से किया जाता है. जबकि किसी भूकंप का परिमाण उस द्वारा मुक्त की गई ऊर्जा का माप है. इस लेख में हम भूकंप की तीव्रता और परिमाण का विस्तृत विवरण दे रहे हैं.

विश्व में चक्रवातों के नाम कैसे रखे जाते हैं?

Dec 18, 2017
हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाईलैंड) ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवर्ती तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी. यदि किसी चक्रवात की रफ़्तार 34 नॉटिकल मील प्रति घंटा से ज्यादा है तो उसको कोई विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है. 'उत्तर हिन्द महासागर' में उठने वाले तूफानों का नामकरण भारतीय मौसम विभाग करता है.

जानें भूकंप आने के विभिन्न कारण कौन-कौन से हैं

Dec 12, 2017
पिछले एक सप्ताह के भीतर जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि इन झटकों की तीव्रता काफी कम थी, जिसके कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन सवाल यह है आखिर किन कारणों की वजह से बार-बार भूकंप आते हैं. अतः इस लेख में हम उन सभी कारणों का विस्तृत विवरण दे रहे हैं, जिनकी वजह से बार-बार भूकंप आते हैं.

पृथ्वी पर भू-आकृतियों के विकास की विधि

Dec 11, 2017
भू-आकृतियों के विकास के क्रम में पदार्थ का स्थानांतरण लम्बवत एवं पार्श्व (Vertical and lateral) दोनों दिशाओं में होता है. पदार्थ के स्थानांतरण के फलस्वरूप उच्च भू-भागों का अपरदित पदार्थ निम्न भू-भागों में निक्षेपित हो जाता है. इस लेख में हम भू-आकृतियों के विकास की विभिन्न विधियों का विवरण दे रहे हैं.

पृथ्वी पर भू-आकृति विकास के प्रभावी प्रक्रम तथा उनसे निर्मित भू-आकृतियां

Dec 8, 2017
पृथ्वी के ऊपरी परत अर्थात भू-पृष्ठ पर अनेकों प्रकार की भू-आकृतियां पाई जाती हैं, जिनमें महाद्वीप, महासागर, पर्वत, पठार, मैदान, घाटियां, डेल्टा आदि प्रमुख हैं. इस लेख में हम पृथ्वी पर पाए जाने वाले भू-आकृति विकास के प्रभावी प्रक्रमों तथा उनसे निर्मित विभिन्न भू-आकृतियों का विवरण दे रहे हैं.

दुनिया भर में वन्य जीवों के क्षेत्रीय वितरण की सूची

Nov 15, 2017
जानवरों का वितरण पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के साथ-साथ जू-जिगोग्राफी में अध्ययन का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो पशुओं की विभिन्न प्रजातियों की विशेषताओं, वर्गीकरण, स्थानिक वितरण, संघ और प्रवास से संबंधित है। जंगली जानवरों का क्षेत्रीय वितरण जंगली जानवर और विद्यमान पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।

भारत में विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS) स्थलों की सूची

Nov 15, 2017
खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली स्थलों के प्रति सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने और सुरक्षा के उद्देश्य से वैश्विक कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS) की शुरुआत की थी। भारत में कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS) शहरों के रूप में ओडिशा राज्य में स्थित कोरापुट, कश्मीर घाटी में स्थित पंपोर क्षेत्र और कुट्टानड़ को मान्यता दी गई है. यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए भारत में स्थित वैश्विक कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS) की सूची और क्यों इन क्षेत्रों को FAO द्वारा चुना गया है, उसका विवरण दे रहे हैं।

पर्यावरण को दूषित करने वाले पार्टिकुलेटो (कणों) की सूची

Nov 9, 2017
पार्टिकुलेट से अभिप्राय यह है की ऐसे ठोस सामग्री के छोटे टुकड़े (उदाहरण के लिए, आग से धुआं कण, एस्बेस्टोस का टुकड़ा, धूल कण और उद्योगों से निकला राख) जो वातावरण में तितर-बितर या फिर घूल-मिल जाते हैं। ये न केवल बाह्य कारणों की वजह से पैदा नहीं होते हैं, बल्कि आंतरिक कारणों से भी पैदा होते हैं। इस लेख में हम ऐसे पार्टिकुलेटो (कणों) की सूची दे रहे हैं जो स्वस्थ पर्यावरण की दृष्टि से खतरनाक हैं।

स्मोग क्या है और यह हमारे लिए कैसे हानिकारक है?

Nov 8, 2017
स्मोग दो शब्दों अर्थात धुंए (स्मोक) और कोहरे (फॉग) से मिलकर बना है| जिसकी वजह से सांस लेना मुश्किल हो जाता है | यह एक पीला या काला कोहरा होता है जो वायु प्रदूषण के एक मिश्रण से बना है, जिसमें मुख्य रूप से नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर आक्साइड आदि गैसें होती है जो कि सूर्य के प्रकाश के साथ गठबंधन कर ओजोन का निर्माण करते हैं। इसमें हम पढेंगें कि स्मोग क्या है और यह हमारे लिए कैसे हानिकारक है?

दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषा परिवारों की सूची

Oct 16, 2017
भाषा संचार की विधि है, चाहे वह बोली के रूप में हो या लिखित रूप में हो, जिसमें संरचनाओं और परंपरागत तरीके से शब्दों का उपयोग शामिल है। एक अन्य तरीके से, हम यह कह सकते हैं कि भाषा एन्कोडिंग और डीकोडिंग जानकारी के लिए एक सांकेतिक प्रणाली है। संसार की सारी भाषाएं कुछ निश्चित भाषा परिवारों के संबंधित हैं क्योंकि उनका जन्म उन्हीं भाषा परिवारों से हुआ है। यहां हम सामान्य जागरूकता के लिए दुनिया भर में बोली जाने वाली भाषा परिवारों की सूची दे रहे हैं।

जानें आसमान से मछलियों की बारिश क्यों होती हैं?

Oct 7, 2017
दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं जिन पर यकीन करना मुशकिल होता है. ऐसे ही रहस्यों में से एक है मछलियों की बारिश का होना. क्या आप जानते हैं की मछलियों की बारिश कैसे होती है, होती भी है या नहीं. किस प्रक्रिया के तहत मछलियां अचानक से आसमान से गिरने लगती है, वो भी बारिश के साथ. ऐसा कैसे होता है के बारें में इस लेख के माध्यम से अध्ययन करेंगे.

प्रमुख प्रदूषकों, उनके स्रोतों और मानव तथा पर्यावरण पर उनके प्रभावों की सूची

Sep 27, 2017
प्रदूषक एक ऐसा पदार्थ है जो विशेषकर पानी या वायुमंडल को प्रदूषित करता है. यह ज्वालामुखी विस्फोट, कोयला और गैसोलीन को जलाने तथा अन्य मानवीय गतिविधियों के माध्यम से वातावरण में प्रवेश करता है। यहां, हम सामान्य जागरूकता के लिए प्रमुख प्रदूषकों की सूची, उनके स्रोत और मानव और पर्यावरण पर उनके प्रभाव का विवरण दे रहे हैं ।

प्रमुख भारतीय फसलों और उनके उत्पादक राज्यों की सूची

Sep 21, 2017
भारत में कृषि सबसे बड़ी आजीविका प्रदाता है, साथ ही भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। इस लेख में हम "प्रमुख भारतीय फसलों और उनके उत्पादक राज्यों की सूची" दे रहे हैं जो UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है।

भारत को नदी जोड़ने के अभियान से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं

Sep 13, 2017
नदी जोड़ो परियोजना का उद्देश्य भारतीय नदियों को जलाशयों और नहरों के माध्यम से आपस में जोड़ना है. इससे सुखा और बाढ़ जैसी समस्याओं का समाधान होगा. किसानों को भी लाभ होगा आदि. यह लेख नदी जोड़ो परियोजना पर आधारित है जिसमें इसके इतिहास और इस परियोजना से लोगों को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है.
Disqus Comments